यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 में तमाम आप लोग ऐसे हैं जिनका स्टेटस पिछले तीन-चार दिन पहले अपडेट हुआ था। अलग-अलग टाइप के स्टेटस अपडेट किए गए हैं।
किसी का स्टेटस पेंडिंग दिख रहा है, किसी का अमाउंट दिख रहा है लेकिन खाते में नहीं आया, और कुछ का रिजेक्टेड दिखा रहा है। ऐसे में सवाल ये आ रहा है कि पेमेंट आएगी या नहीं आएगी।
इससे जुड़ी बड़ी अपडेट जानने के लिए यह भी पढ़ें: यूपी स्कॉलरशिप SC/ST, OBC छात्रों के लिए बड़ी अपडेट
स्कॉलरशिप स्टेटस – पेंडिंग, रिजेक्टेड और वेरीफाइड का मतलब
रिजेक्टेड स्टेटस का मतलब
जिन लोगों का स्टेटस रिजेक्ट हो चुका है, वेरिफिकेशन बाय डिस्ट्रिक्ट स्कॉलरशिप कमेट के स्तर पर रिजेक्ट होने के बाद स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।
ये अंतिम वेरिफिकेशन समाज कल्याण विभाग द्वारा होता है और उनके अप्रूवल के बिना स्कॉलरशिप नहीं मिलती।
अगर यहां रिजेक्टेड दिखा रहा है तो उस स्थिति में स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।
पेंडिंग और वेरीफाइड लेकिन पेमेंट नहीं आया
बहुत सारे लोगों का स्टेटस पेंडिंग या वेरीफाइड दिख रहा है लेकिन स्कॉलरशिप नहीं आई है।
नियम के अनुसार 31 मार्च के बाद जनरल, ओबीसी और माइनॉरिटी वर्ग के लिए स्कॉलरशिप का भुगतान नहीं होता क्योंकि बजट समाप्त हो जाता है।
ऐसे में जिनका अभी भी पेंडिंग या वेरीफाइड है, उनके लिए स्कॉलरशिप मिलने के चांस बहुत कम हैं।
स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें: UP Scholarship कॉलेज से नयी सूचना जारी!
पोर्टल दोबारा खुलेगा या नहीं
पोर्टल दोबारा खोलने की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन ये पोर्टल उन छात्रों के लिए होगा जिन्होंने आवेदन नहीं किया था।
जिन छात्रों का स्टेटस पेंडिंग है या पेमेंट नहीं आया है, उनके लिए इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
जब पोर्टल आधिकारिक रूप से खुलेगा तभी यह साफ होगा कि किन छात्रों को मौका मिलेगा।
जनरल, ओबीसी और माइनॉरिटी छात्रों के लिए अपडेट
जनरल, ओबीसी और माइनॉरिटी वर्ग के छात्रों के लिए 31 मार्च अंतिम तारीख थी।
इसके बाद स्कॉलरशिप मिलने के चांस बहुत कम हो जाते हैं।
अगर अभी तक पेमेंट नहीं आया है तो अब नए सेशन का इंतजार करना होगा।
एससी / एसटी छात्रों के लिए राहत
एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए अभी भी उम्मीद बची हुई है।
टाइम टेबल के अनुसार चतुर्थ चरण में 22 जून तक धनराशि ट्रांसफर की जा सकती है।
इसलिए जिनका स्टेटस वेरीफाइड है, उन्हें जून तक स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है।
सेकंड इंस्टॉलमेंट (दूसरी किस्त) की अपडेट
एससी / एसटी छात्रों की दूसरी किस्त को लेकर अपडेट सामने आई है।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार 15 मई तक सेकंड इंस्टॉलमेंट आने की संभावना है।
यह केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला हिस्सा होता है जो राज्य सरकार के भुगतान के बाद ट्रांसफर होता है।
अमाउंट दिख रहा है लेकिन पैसे नहीं आए – क्या करें
कुछ छात्रों के स्टेटस में अमाउंट दिख रहा है लेकिन खाते में पैसा नहीं आया है।
ऐसी स्थिति में सबसे पहले एनपीसीआई और डीबीटी चेक करना जरूरी है।
- एनपीसीआई एक्टिव होना चाहिए
- डीबीटी इनेबल होना चाहिए
अगर एनपीसीआई मैपिंग नहीं होती है तो पेमेंट वापस चली जाती है।
एनपीसीआई और डीबीटी में समस्या होने पर क्या होगा
अगर एनपीसीआई इनएक्टिव है या डीबीटी इनेबल नहीं है तो स्कॉलरशिप का पैसा खाते में नहीं आता।
अगर पेमेंट वापस चली जाती है तो दोबारा मिलने के चांस बहुत कम होते हैं।
इसलिए सही बैंक अकाउंट और एनपीसीआई स्टेटस चेक करना जरूरी है।
- यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 में जिन छात्रों का स्टेटस रिजेक्ट हो चुका है उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।
- जनरल, ओबीसी और माइनॉरिटी छात्रों के लिए पेमेंट के चांस अब बहुत कम हैं।
- एससी / एसटी छात्रों के लिए अभी भी जून तक अवसर बचा हुआ है और सेकंड इंस्टॉलमेंट 15 मई तक आ सकती है।
People also ask
- यूपी बोर्ड 2026 की स्कॉलरशिप कब आएगी?
- 2026 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
- यूपी स्कॉलरशिप की डेट बढ़ेगी या नहीं?
- यूपी स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त कब आएगी?
Important Link
| UP Scholarship | Click here |
| Official website – | Click here |
यह भी पढ़ें- UP Scholarship कॉलेज से नयी सूचना जारी!








Leave a Reply